Hanuman Chalisa

शिवराज जी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे,मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे: नरोत्तम मिश्रा

विकास सिंह
सोमवार, 7 जून 2021 (12:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन में किसी बड़े फेरबदल की अटकलों को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि “मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही सभी तरह की खबरें पूरी तरह निराधार,भ्रामक और असत्य हैं। भारतीय जनता पार्टी शिवराज जी और वीडी शर्मा जी के नेतृत्व में संगठित और एकजुट है। शिवराज जी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे,मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे”।
 
वहीं आज सुबह गृहमंत्री ने निवास पर विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम पहुंचे और दोनों ही नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा सहित कई नेता पहुंच चुके है जिसके बाद प्रदेश में सरकार और संगठन में फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख