पुलिस के अनुसार, आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था और गौहरगंज ले जाया जा रहा था। इस दौरान हमारी गाड़ी पंचर हो गई। आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर की गन छीनकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। बचाव में पुलिस अधिकारियों द्वारा इसपर फायरिंग की गई। आरोपी घायल हो गया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
30000 के फरारी आरोपी सलमान राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे भोपाल के वार्ड 11 स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। आरोपी को राजधानी पुलिस ने सुलतानगंज पुलिस के हवाले किया।
इसके बाद भोपाल से गौहरगंज ले जाते समय रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इस बीच आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगी। भोपाल हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि 21 नवंबर को सलमान 6 साल की मासूम को चाकलेट दिलाने के बहाने जंगल की तरफ ले गया और बलात्कार कर फरार हो गया। परिजनों को बच्ची रोती हुई मिली। उसे लोगों की सहायता से एम्स ले जाकर भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है।