Hanuman Chalisa

फिल्म विश्लेषक स्व. श्रीराम ताम्रकर पर दो दिवसीय कार्यक्रम

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (12:08 IST)
इंदौर। सांस्कृतिक संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा सुप्रतिष्ठित फिल्म विश्लेषक और संपादक श्रीराम ताम्रकर का स्मरण करते हुए इंदौर में बुधवार से दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन हो रहा है। 
 
श्रीराम ताम्रकर को सिनेमा का चलता फिरता एनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है। उन्होंने फिल्म पत्रकारिता को गंभीरता प्रदान की। उन्होंने न केवल लोगों को यह सिखाया कि फिल्म कैसे देखी जानी चाहिए बल्कि विश्वविद्यालय में फिल्म को पढ़ाया जाने वाला विषय भी बनाया।
 
उन्होंने 13 दिसंबर 2014 को अंतिम सांस ली। सिनेमा के प्रति यह उनका प्यार ही था कि वे अपने नेत्रों का दान कर गए ताकि नहीं रहने के बाद भी उनकी आंखें फिल्म देखती रहें। 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह कृष्ण कुमार आष्ठाना, सत्यनारायण व्यास और प्रभु जोशी ने किया। इस अवसर पर 'इंदौर में फिल्म सोसायटी एवं फिल्म संस्कृति' पर चर्चा होगी। 
 
आज दोपहर तीन बजे 'सिनेमा और समाज' विषय पर संवाद का आयोजन किया गया है। इसमें वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक के साथ ही मनमोहन चड्डा और अनिल चौबे भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आज शाम 5 बजे श्रीराम ताम्रकर पर लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद सिनेमा : शिक्षा और समझ विषय पर चर्चा होगी। इसमें डॉ. एके सिंह, डॉ. चंदन गुप्ता, डॉ. अनुराधा शर्मा और डॉ. दीपमाला गुप्ता भाग लेंगे। शाम सात बजे ख्‍यात निर्देशक विमल राय की फिल्म परख का प्रदर्शित की जाएगी।
 
गुरुवार सुबह 11 बजे सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित फिल्म सद्गति का प्रदर्शन होगा। इसके बाद सिनेमा : नई सदी और उसके दो दशक विषय पर डॉ. अनिल चौबे का व्याख्यान होगा। शाम 5 बजे जीवन में गूंजता फिल्म संगीत विषय पर संजय पटेल का  उद्बोधन होगा। शाम साढ़े पांच बजे जयप्रकाश चौकसे 'शशि कपूर बड़े कद का अनुज' विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।  इसके बाद इस्माइल मर्चेंट द्वारा निर्देशित फिल्म इन कस्टडी दिखाई जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख