suvichar

सीतामऊ में स्थिति नियंत्रण में, निषेधाज्ञा जारी

Webdunia
मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (15:50 IST)
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में 2 पक्षों में विवाद के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नगर में ऐहतियातन निषेधाज्ञा लागू है। कल सीतामऊ में कुछ संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान हुए पथराव में एक पुलिस कर्मचारी समेत 3-4 लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 2 पक्षों के बीच विवाद की घटना को लेकर कल सीतामऊ में कुछ संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान हुए पथराव में एक पुलिस कर्मचारी समेत 3-4 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और स्थिति को नियंत्रित करते हुए नगर में ऐहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

नगर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उज्जैन रेंज से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी कल रात पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं उज्जैन संभाग के तहत आने वाले शाजापुर जिला मुख्यालय पर भी कल कुछ लोगों ने शांति भंग करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। वहां भी ऐहतियातन अतिरिक्त पुलिसबल तैनात है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख