rashifal-2026

रतलाम में 2 गुटों के बीच पथराव में 5 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2022 (17:07 IST)
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डीजे पर संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में 2 समुदायों के लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पथराव कर दिया जिसमें 5 लोग घायल हो गए। ताल पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात को करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कोटड़ी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

ALSO READ: मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति के विवाह स्थल पर पथराव के आरोप में 5 गिरफ्तार
 
उन्होंने बताया कि रात में डीजे बजाने को लेकर 2 समुदायों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है तथा गांव में भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
 
जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गांव की स्थिति अब सामान्य है। सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सोमवार सुबह मौके से लौटे। तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

भिवाड़ी फैक्ट्री में आग का तांडव: 7 मजदूर जिंदा जले, रेस्क्यू जारी

फिर बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, 8 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख