Hanuman Chalisa

छतरपुर में देर से आने पर डांटा तो छात्र ने प्रिंसिपल को गोली मार दी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (21:11 IST)
Madhya Pradesh Crime News : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार अपराह्न 12वीं कक्षा के एक छात्र ने देर से आने पर डांटने पर अपने स्कूल के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी और अपने एक साथी के साथ प्रधानाचार्य के स्कूटर पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। आरोपी छात्र और उसका साथी एक ही स्कूल के छात्र हैं। प्रधानाचार्य की एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद और जानकारी मिल पाएगी। दोनों छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। प्रधानाचार्य के स्कूल के सभी कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध थे। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने देर से आने पर डांटने पर प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र और कला संकाय का उसका सहपाठी प्रधानाचार्य की स्कूटर पर सवार होकर मौके से भाग गए। दोनों छात्रों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ALSO READ: छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि प्रधानाचार्य एस के सक्सेना (55) को अपराह्न करीब डेढ़ बजे धमोरा शासकीय उच्चतर विद्यालय के शौचालय के प्रवेश द्वार पर सिर में गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी छात्र और उसका साथी एक ही स्कूल के छात्र हैं।
 
शहर के पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बनी पिस्तौल से केवल एक राउंड गोली चलाई गई थी, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य की एक्स-रे रिपोर्ट मिलने के बाद और जानकारी मिल पाएगी।
ALSO READ: MP : छतरपुर में भीड़ ने थाने पर किया पथराव, TI सहित पुलिसकर्मी घायल
घटनास्थल पर जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा, शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों आरोपी आज और पहले कई मौकों पर देर से आने के लिए डांटे जाने से परेशान थे। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर पी प्रजापति ने कहा कि सक्सेना पिछले पांच वर्षों से धमोरा सरकारी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य थे।
 
संस्थान के एक शिक्षक हरिशंकर जोशी ने बताया कि सक्सेना एक रत्न व्यक्ति थे और दावा किया कि आरोपी छात्र एक कुख्यात लड़का था जो अपनी मर्जी से स्कूल आता था। जोशी ने कहा, प्रधानाचार्य सक्सेना ऐसे छात्रों की काउंसलिंग करते थे। अगर हालात नहीं सुधरते थे, तो वे ऐसे छात्रों के माता-पिता को बुलाते थे। सक्सेना के स्कूल के सभी कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

रूस के तेल उत्पादन में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?

अगला लेख