भोपाल में मामूली विवाद में गार्ड ने ताबड़तोड़ फायर कर सुपरवाइजर को उतारा मौत के घाट

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (17:36 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में मामूली विवाद में एक गार्ड ने अपने सुपरवाइजर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में निर्माण सदन में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी ने सैलरी और ठीक से काम नहीं करने को लेकर हुए विवाद में अपने ही सुपरवाइजर को गोली मार दी। जिसमें सुपरवाइजर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि पूरा मामला प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित यूनियन बैंक के पास का है। सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर और गार्ड महेंद्र तिवारी के बीच सैलरी कम करने को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड महेंद्र तिवारी ने सुपरवाइजर को अपने 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। एक के बाद दो फायर करने के बाद सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर मौके पर ही गिर गए। आनन-फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुपरवाइजर की हत्या के बाद आरोपी गार्ड ने महेंद्र तिवारी ने भागने की भी कोशिश की। भागने के दौरान कार से टकराकर घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक राजकुमार ठाकुर सेना से रिटायर्ड थे और भोपाल में एक सिक्योरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। वहीं हत्या का आरोपी आरोपी महेंद्र तिवारी भी सेना से रिटायर्ड बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मृतक सुपरवाइजर और गार्ड में सैलरी और ड्यूटी के घंटे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने आज खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।  

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख