Hanuman Chalisa

तानसेन संगीत समारोह: इस साल विदा हुए गुणीजनों को ‘प्रणति’ के माध्‍यम से श्रद्धांजलि

Webdunia
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (18:29 IST)
भारतीय शास्त्रीय संगीत में सबसे प्रतिष्ठित ‘तानसेन समारोह’ महोत्सव  का ग्वालियर में शुभारंभ हुआ। यहां हजीरा स्थित संगीत सम्राट तानसेन की समाधि के समीप शिवपुरी की ऐतिहासिक छत्रियों की थीम पर बनाए गए आकर्षक मंच पर सबसे पहले गरिमामय समारोह में देश के सुप्रतिष्ठित संतूर वादक पद्मश्री पं. सतीश व्यास को इस साल के ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

तानसेन समाधि‍ परिसर में इस पांच दि‍वसीय आयोजन में कई कलाकार अपनी प्रस्तुदि देंगे। इसमें गायन, नृत्‍य, संतूर वादन, ध्रुपद, पखावज, सारंगी, सि‍तार और बांसूरी वादन की सुरीली शामें शामिल हैं। विश्‍व संगीत समागम की श्रेणी में विदेशों से आए कई मूर्धन्‍य कलाकार भी अपनी प्रस्‍तुति देंगे।

इसी समारोह में प्रणति-2020’ के नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके संयोजक, लेखक और कला समीक्षक राजेश्‍वर त्र‍ि‍वेदी ने वेबदुनिया को बताया कि यह छायचित्र प्रदर्शनी इस साल विदा हुए विभि‍न्‍न विधाओं के कलाकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जा रही हैं। उन्‍होंने बताया कि इसमें सिनेमा, साहित्‍य और कला की अलग-अलग विधाओं से जुड़े नाम शामिल हैं।

प्रदर्शनी में रंगकर्मी इब्राहिम अल्‍काजी, चित्रकार सतीश गुजराल, लेखक कृष्‍ण बलदेव वैद, कलाविद कपिला वात्‍स्‍यायन, गायि‍का कौमुदी मुंशी, शास्‍त्रीय गायक पंडि‍त जसराज, फि‍ल्‍म निर्देशक बासु चटर्जी, चित्रकार- लेखक हरि‍पाल त्‍यागी, बांग्‍ला सिनेमा के अभिनेता सौमित्र चटर्जी, साहित्‍यकार गि‍रिराज किशोर, शि‍ल्‍पकार जरीना हाशमी, वीणावादक राजशेखर व्‍यास आदि शामिल हैं।

राजेश्‍वर त्र‍ि‍वेदी ने बताया कि इस प्रदर्शनी के आयोजन का उदेश्‍य इन कालाकारों की कलाओं से आमजन को रूबरू कराना और उनकी कला के माध्‍यम से ही उन्‍हें श्रद्धांजलि देना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

अगला लेख