Hanuman Chalisa

कांग्रेस का मंदसौर कूच, सिंधिया हिरासत में

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2017 (15:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में हुई किसानों की मौत के बाद माहौल ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को मंदसौर सीमा पर माहौल उस समय बिगड़ गया जब कांग्रेस के नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में मंदसौर जिले की सीमा में घुसने की कोशिश की। वहां सिंधिया समेत अन्य कांग्रेस को नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की सीमा पर स्थित टोल नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए। यहां पर सिंधिया के अलावा सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। बताया जाता है कि नाके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 
 
दूसरी ओर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सिंधिया को मंदसौर नहीं जाने दिया गया तो बुधवार को मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंदसौर यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी। 
 
हार्दिक पटेल को भी रोका : शासन के आदेश के बाद प्रदेश की सीमा में हार्दिक पटेल के घुसने पर रोक लगा दी गई है। मंदसौर में गिरफ्तारी के बाद मुचलके पर रिहा हुए हार्दिक ओर अखिलेश कटियार को पुलिस ने राजस्थान सीमा पर निम्बाहेड़ा के पास छोड़ दिया था। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख