Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव: महापौर को सीधे जनता और नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष को चुनेंगे पार्षद

विकास सिंह
गुरुवार, 26 मई 2022 (12:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम महापौर और नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव किस तरह के होंगे, इसो लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। लंबे सियासी उठापटक के बाद अब शिवराज सरकार ने नगर निगम के महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से और नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का फैसला किया है। 
 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने इस संबंध में अध्यादेश राजभव को भेज दिया है। अब राजभवन की मंजूरी के बाद नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नया अध्यादेश लागू हो जाएगा। नए अध्यादेश के मुताबिक प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी वहीं नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। 

महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के फैसले से शिवराज सरकार पिछली कमलनाथ सरकार के एक और फैसले में बदलाव करने जा रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार ने महापौर और अध्यक्ष का चुनाव वार्ड पार्षदों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया था जिसको शिवराज सरकार अब बदलने जा रही है।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश 2000, 2005, 2010 और 2015 तक लगातार जनता ही महापौर और नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव करती थी। वहीं 2018 में कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही इसे बदलकर महापौर का चुनाव पार्षदों द्धारा किए जाने के लिए मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम में संशोधन कर दिया था। 
 
वहीं प्रदेश के 321 नगरीय निकायों में आरक्षण का काम पूरा होने और निकाय चुनाव में महपौर और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव कराने के फैसले के बाद अब चुनाव प्रक्रिया शुरु होने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बादबाद 30 दिन के अंदर पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में ईवीएम से कराएं जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी को विकसित प्रदेश बनाने में पर्यटन क्षेत्र का बड़ा योगदान, सीएम योगी की नीतियों से पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

झारखंड सरकार का एक साल, 10 हजार नौजवानों को मिलेगी नौकरी

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 83 हुई

रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

कैसे हैं इमरान खान, बहन नोरीन नियाजी बोलीं हमे कुछ नहीं पता

अगला लेख