बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (19:27 IST)
छतरपुर। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में पुलिस ने लोकेश गर्ग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 
 
छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बमीठा थाना अंतर्गत लोकेश गर्ग नामक व्यक्ति ने बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को फोन पर धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अभियुक्त का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है। हालांकि यह कोई और व्यक्ति भी हो सकता है। 
 
एसपी शर्मा ने बताया कि लोकेश गर्ग के मुताबिक दो विभिन्न नंबरों से फोन आया था कि महाराज से बात कराई जाए। अभियुक्त ने अपना नाम अमरसिंह बताया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 लोगों की एसआईटी गठित की है। साथ बागेश्वर धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां मौजूद अस्थायी चौकी में पूरे समय पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। 
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 506 एवं 507 के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से धीरेन्द्र शास्त्री मीडिया में काफी चर्चा में हैं। महाराष्ट्र की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने भी धीरेन्द्र शास्त्री को उनके चमत्कार साबित करने की चुनौती दी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख