Hanuman Chalisa

घर में शौचालय नहीं तो जाएगी नौकरी...

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (11:02 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के भिंड जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों के यहां शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग अनिवार्य किया गया है।
 
इस दिशा में कलेक्टर इलैया राजा टी ने आदेश जारी कर कहा है कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घरों में शौचालय नहीं बना है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिंड रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और समग्र स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने की दिशा में जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में शौचालय होना अनिवार्य है।
 
इस दिशा में जिले के परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजरों को समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के घर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनको सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के शौचालय होने का प्रमाणीकरण देने की हिदायत दी है।
 
इसी प्रकार जिले की ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के घर शौचालय निर्मित नहीं पाया जाता है। तो उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख