Hanuman Chalisa

चींटी काटने से प्रशिक्षु महिला आरक्षक की मौत!

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2017 (08:45 IST)
इंदौर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) की 23 वर्षीय प्रशिक्षु महिला आरक्षक की चींटी के काटने के बाद बुधवार को यहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
 
आजाद नगर पुलिस थाने के प्रभारी कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि पीटीसी में मंगलवार शाम निशानेबाजी के अभ्यास के दौरान प्रशिक्षु आरक्षक नेहा रंजीत (23) को चींटी ने काट लिया था जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
दांगी ने पुलिस की शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि नेहा को एलर्जी की गंभीर बीमारी थी। उसे चींटी के काटने पर पहले भी रीएक्शन हो चुका था।
 
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है, लेकिन अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट न मिलने से उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
 
इस बीच, पीटीसी की प्रमुख और पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि इस संस्थान में नेहा का शुरुआती इलाज करने वाले डॉक्टरों को पहली नजर में लगता है कि चींटी के काटने के बाद वह 'एनाफाइलेक्टिक शॉक' की स्थिति में चली गई। इससे उनका रक्तचाप तेजी से गिर गया था। सम्भवत: यही बीमारी उसकी मौत की वजह बनी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

अगला लेख