Hanuman Chalisa

नई शराब नीति पर बवाल, उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने मंदिर में डाला डेरा

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (07:41 IST)
भोपाल। शिवराज सरकार की 3 दिन बाद आने वाली संभावित नई शराब नीति पर उस समय बवाल मच गया जब वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने इसके खिलाफ मैदान संभाल लिया। उन्होंने नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली की मांग करते हुए शराब की एक दुकान के सामने मंदिर में 31 जनवरी तक डेरा डाल लिया।
 
पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करने वालीं उमा भारती लंबे समय से नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश की शराब नीति में बदलाव कर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की मांग कर रही हैं।
 
उमा भारती शनिवार दोपहर भोपाल के अयोध्या नगर तिराहे स्थित एक मंदिर पहुंचीं और घोषणा की कि वह 31 जनवरी को राज्य सरकार की नई शराब नीति के ऐलान के इंतजार में अगले तीन दिनों तक इसी मंदिर में रहेंगी और वहीं बैठकर इसको सुनेंगी।
 
उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए। मैंने कहा था कि अगर यह मेरे नियंत्रण में रहता तो मैं पूर्ण शराबबंदी लागू करती। मुझे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूरा भरोसा है। मैं 31 जनवरी को नई शराब नीति के बारे में फैसले का इंतजार करूंगी।
 
भाजपा नेता ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके रुख से कांग्रेस को फायदा हो। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नीत प्रदेश सरकार नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करती है तो भाजपा 2003 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तरह इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी रिकॉर्ड जीत को दोहराएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख