Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिनों में पहुंचेगा करीब 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (16:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में यूरिया की आपूर्ति सतत रूप से जारी है। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारियों को यूरिया की वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में आने वाले 2 दिनों 8 और 9 जनवरी को 17 रैक पॉइंट पर करीब 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया पहुंचेगा।
 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में रबी सीजन में 31 दिसंबर 2018 तक 11 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसानों को उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस वर्ष जनवरी माह में 7 तारीख तक करीब 29 रैक यूरिया प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचा है। विभाग द्वारा यूरिया के समुचित वितरण की व्यवस्था की गई है।
 
प्रदेश में यूरिया के कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उर्वरक समिति का गठन किया गया है। ये समितियां यूरिया समेत अन्य उर्वरकों के वितरण पर सतत रूप से निगरानी रख रही हैं। समिति द्वारा उर्वरक डीलरों के स्टॉक समेत वितरण केंद्रों पर आकस्मिक रूप से जांच की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख