dipawali

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में शामिल दिग्विजय सिंह पर वीडी शर्मा का तंज, परिवार नहीं तो परिवार का दरबारी आएगा

विकास सिंह
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (18:53 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की अटकलों के बीच मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह का नाम सामने आते ही मध्यप्रदेश भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दिग्विजय सिंह के नामांकन भरने की खबरों पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है और अगर परिवार नहीं आएगा तो परिवार का दरबारी आएगा।
ALSO READ: राहुल गांधी की हरी झंडी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय सिंह, गुरुवार को भर सकते हैं नामांकन
कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर मचे खींचतान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जब पार्टी का कोई संगठन नहीं होगा तो निश्चित तौर पर लोग ही नहीं मिलेंगे। कांग्रेस में एक ही परिवार सब कुछ बनता रहा है। अब देश के अंदर आवाज उठने लगी है कि कांग्रेसी अस्तित्व खो रही है और परिवार तक सिमट कर रह गई है ये अब परिवार को भी लगने लगा है, अब वह नहीं तो उस परिवार का दरबारी आएगा।

दिग्विजय सिंह की अध्यक्ष पद की रेस में आने पर वीडी शर्मा ने कहा कि जिसने देश की संस्कृति और स्वाभिमान के खिलाफ काम करने के साथ  भारत के खिलाफ काम करने वाली शक्तियों के साथ खड़ा हुआ है कांग्रेस ऐसे ही लोगों को ढूढेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

अगर भारत और चीन रूसी तेल खरीदना बंद कर दें तो क्या होगा?

ट्रंप ने जेलेंस्की की उम्मीदें तोड़ीं, नहीं देंगे टॉमहॉक मिसाइल

LIVE: ट्रंप ने फिर बदले सुर, यूक्रेन को नहीं दी टॉमहॉक मिसाइल

पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ा, अफगानी सेना की जवाबी कार्रवाई

अब भारत रुकने के मूड में नहीं है, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे : मोदी

अगला लेख