Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 (18:43 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 (18:48 IST)
Vishwas Sarang's stunt goes viral : मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी टीम इंडिया की जीत के जश्न में झूमते नजर आए। जश्न के दौरान वे ट्रैफिक नियमों को भूल गए। भारत की जीत में मंत्रीजी इस कदर डूब गए कि स्टंटबाजी करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री जी के स्टंट को विपक्ष के नेताओं ने निशाने पर लिया।
टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने पर पहले मंत्री ने घर के बाहर लोगों के साथ जश्न मनाया। इसके बाद वे तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती कार की छत पर तिरंगा थामे बैठे नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें विश्वास सांरग की कार तेफ रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है और वह तिरंगा थामे कार की छत पर बैठे हैं।