Hanuman Chalisa

व्यापमं घोटाले में डॉ. पियो डियो महंत को जमानत

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (22:48 IST)
जबलपुर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में फंसे डॉ. पियो डियो महंत को शुक्रवार को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। वहीं मामले के आरोपी निजी मेडिकल कॉलेज के अशोक नागरथ मसके की जमानत अर्जी वापस लेने के कारण खारिज हो गई है।


मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता और न्यायाधीश वीके शुक्ला की युगल पीठ ने आरोपी पर लगे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आरोपी पहले समर्पण करे, तभी उनकी जमानत पर विचार किया जाएगा। इसी तरह इंडैक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश भदौरिया की अर्जी पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए टल गई है।

निजी मेडिकल कॉलेज की चयन समिति के सदस्य डॉ. महंत को एक माह से जेल में बंद रहने और जांच में सहयोग करने के आधार पर उच्च न्यायालय ने जमानत प्रदान की है। व्यापमं घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पीएमटी-2012 मामले में भोपाल की स्पेशल कोर्ट में 592 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। करीब 28 महीने तक चली जांच के बाद सीबीआई ने कई रसूखदारों को भी आरोपी बनाया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : गुजरात में बड़ा पल्स पोलियो अभियान शुरू! 82 लाख बच्चों को दी जाएगी जिंदगी बचाने वाली 2 बूंदें

Pune murder case : पुणे मर्डर केस में बड़ा खुलासा! चेतन चौधरी की बाइक और हूडी ने खोले राज, फॉरेंसिक जांच तेज

CM योगी के विजन से बदलेगी यूपी की तस्वीर! जेवर बनेगा सेमीकंडक्टर हब, दिल्ली-लखनऊ बुलेट ट्रेन का बड़ा अपडेट

इजराइल-लेबनान समझौते पर हिजबुल्ला का विरोध, कहा- निरस्त्रीकरण मंजूर नहीं, लड़ाई रहेगी जारी

Pakistan के कराची में बड़ा आतंकी हमला, सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर धावा, 6 आतंकवादी ढेर, 4 जवानों की मौत

अगला लेख