उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 की मौत, 5 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (19:27 IST)
Wall collapsed near Ujjain Mahakal temple: उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) के गेट नंबर 4 की के पास एक पुरानी दीवार दीवार गिरने से मलबे में दबकर 2 लोगों के मरने की खबर है, जबकि इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के और भी मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भारी बारिश के कारण महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास यह हादसा हुआ। दीवार का मलबा गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।

भारी बारिश से गिरी पुरानी दीवार : एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बड़ा गणेश मंदिर  पास के 8 फुट की पुरानी दीवार थी। दीवार के पास फूल और अन्य सामान बेचने वाले बैठते हैं। भारी बारिश के कारण यह दीवार भरभराकर गिर गई। इसके कारण यहां सभी लोग दीवार के मलबे में दब गए। 
 
2 लोगों को इंदौर रैफर किया : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक छोटी लड़की को इंदौर रैफर किया गया है। इससे पहले मंदिर प्रशासन ने कहा था कि हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं यह हादसा बड़ा हो सकता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh : नेमप्लेट मुद्दे पर कांग्रेस ने विक्रमादित्य को दी हिदायत, मंत्री ने वेणुगोपाल के समक्ष दी यह सफाई

अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को ऐतिहासिक सफलता, 3 बड़े नक्सली ढेर

कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता आव्हाड की पत्नी के बयान से बवाल

उज्जैन महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार गिरी, कई लोग घायल

US Presidential Election : अमेरिका में चुनाव बाद हिंसा की चेतावनी, 6 जनवरी से भी बदतर होंगे हालात

अगला लेख