Hanuman Chalisa

इंदौर में वॉटर कूलर के करंट से छात्र की मौत

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2016 (15:08 IST)
इंदौर। वॉटर कूलर के खुले तार का करंट खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल की जाली में उतरने से फुटबॉल खेल रहे एक बड़े स्कूल के 11वीं के छात्र की मौत हो गई। 
राऊ पुलिस के मुताबिक मृतक एबी रोड स्थित द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल का 11वीं का छात्र अश्विन उर्फ नितिन (16) पिता प्रेमसिंह ठाकुर निवासी पिगडंबर था। हादसा रविवार दोपहर 1 बजे हुआ। बारिश के दौरान वह 15-20 दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। उनकी देखरेख के लिए वार्डन शिवपाल भी मौजूद था। फुटबॉल 12 फुट ऊंची जालियों वाली बाउंड्रीवॉल को पार कर सड़क पर पहुंच गई।
 
अश्विन फुटबॉल लेने के लिए दीवार के पास पहुंचा। उसकी सोच थी कि सड़क से गुजरने वाले को आवाज देकर फुटबॉल मांग लेगा। उसने बेंच पर चढ़कर जैसे ही जाली पकड़ी, करंट लग गया। वह झटके के साथ बेंच पर गिरा। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत छात्र भाजपा के वरिष्ठ नेता कंचनसिंह चौहान का नाती था। 
 
पुलिस ने तुरंत पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजन को सौंपा। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हम सभी सुरक्षा साधनों का ध्यान रखते हैं, यह एक हादसा है। छात्र बोर्डिंग में रहता था और प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा था। इसके चलते पुलिस ने स्कूल को छावनी बना दिया।
 
स्कूल पर सवाल : इस पूरे मामले में स्कूल पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि करंट लगने के बाद छात्र को पलासिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया जबकि स्कूल के पास ही शहर का एक बड़ा अस्पताल चोइथराम भी था, लेकिन स्कूल प्रबंधन छात्र को वहां नहीं ले गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

अगला लेख