Hanuman Chalisa

Weather Update: मध्यप्रदेश के 17 जिलों में वर्षा, औसत से 13 फीसदी कम

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (14:17 IST)
भोपाल। मौसम के बदले मिजाज के चलते मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 17 जिलों में वर्षा दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों में तेज, तो कहीं बारिश की हलकी बौछारें पड़ीं। इस बीच राजधानी भोपाल में भी मंगलवार सुबह से बारिश की बौछारें पड़ना शुरू हो गईं। 
 
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी सिस्टम के चलते प्रदेश भर में पिछले दो से तीन दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश तो कहीं हलकी बौछारें पड़ी हैं। सोमवार रात प्रदेश के 17 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक गुना जिले के कुंभराज में 165 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि मंडला में 21 मिमी के अलावा अन्य कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई। 
 
सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई माह में अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं होने के चलते प्रदेश की औसत वर्षा सामान्य से 13 फीसदी कम है। वहीं 17 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें आठ जिले पश्चिमी क्षेत्र के हैं, जबकि नौ जिले पूर्वी हिस्से से आते हैं।
 
विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के बीच बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने के संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने 13 अगस्त में बाद इसमें थोड़ी कमी आने के आसार जताए हैं। राजधानी भोपाल में पिछले तीन से चार दिनों में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादल लगातार छाए रहे। हालांकि आज सुबह से मौसम में फिर बदलाव देखा गया और रिमझिम फुहारों के बीच हलकी तेज बारिश हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख