Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : अगले सात दिन मध्यप्रदेश में झमाझम

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (15:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अगले एक सप्ताह के दौरान खत्म होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सात से 11 जुलाई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।


विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नौ से 11 जुलाई के दौरान उत्तरी बंगाल खाड़ी पर एक कम दबाव क्षेत्र/ चक्रवात परिसंचरण विकसित होने की संभावना है, इसके बाद 13 से 15 जुलाई के दौरान उसी क्षेत्र में एक और कम दबाव वाला क्षेत्र भी विकसित होने की संभावना है। परिणामस्‍वरूप अगले एक हफ्ते सात से 11 जुलाई के दौरान मध्यप्रदेश में वर्षा गतिविधियों की व्यापकता बढ़ाने की संभावना है।

विभाग ने कहा है कि प्रदेश के इंदौर एवं होशंगाबाद संभागों में अधिकांश दिनों के दौरान वर्षा गतिविधियों की काफी संभावना है। इस दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। नौ जुलाई से 11 जुलाई के दौरान उज्जैन, ग्वालियर, चम्बल संभाग एवं छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, पन्ना एवं उमरिया जिलों में अधिकांश से अनेक स्थानों पर वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

12 जुलाई के बाद वर्षा गतिविधियां कम होने की संभावना है। भोपाल शहर में बारिश की संभावनाओं पर विभाग ने कहा है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज धूप के बीच ही बादलों के साथ हल्की से मध्य वर्षा का दौर चलता रहेगा। हालांकि वातावरण में आद्रता के कारण उमस का अहसास होगा।
इस दौरान शहर का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 एवं 23 डिग्री सेल्शियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर की आद्रता 92 से 63 के बीच रहेगी और हवा की औसत गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख