कौन हैं हेमंत खंडेलवाल जिन्हें मिली मध्यप्रदेश भाजपा की कमान? क्या है उनकी राजनीतिक पृष्‍ठभूमि?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (12:40 IST)
MP BJP President Hemant Khandelwal : बैतूल से भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 2006 के बाद राज्य में भाजपा की कमान संभालने वाले पहले विधायक हैं। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और आरएसएस की पसंद हेमंत प्रदेश में पार्टी के 28वें अध्यक्ष हैं। हालांकि आने वाले दिनों में उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
60 वर्षीय खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष की सीट तक पहुंचने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। वे इस पद के लिए हुए चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र प्रत्याशी थे। अत: चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी जीत का एलान कर दिया। 
 
 
2008 में परिसीमन के बाद बैतूल लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई। बहरहाल 2013 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने उन्हें विधानसभा लड़ाया। इस तरह वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
 
2018 में उन्हें बैतूल विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। 2020 में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसी वजह से पार्टी ने राज्य में एक बार फिर सत्ता का स्वाद चखा। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें फिर बैतूल से चुनाव मैदान में उतारा और वे पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे।  
संगठन में भी दिखाया दम : हेमंत खंडेलवाल 2010 में बैतूल जिला भाजपा अध्यक्ष बने। 3 साल उन्होंने यह दायित्य संभाला। 2014 में प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष चुने गए। 4 साल तक उन्होंने इस पद पर कार्य किया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का संयोजक बनाया गया। पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इस तरह खंडेलवाल ने साबित किया कि वे चुनावी राजनीति में भी माहिर है और उन्हें संगठन भी चलाना आता है। 
 
क्या है चुनौतियां : हेमंत खंडेलवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने की रहेगी। नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद को दूर करना भी उनके लिए आसान नहीं होगा। निगम-मंडलों में नियुक्ति के दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भी उनके लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। अगर इसमें जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

GST : गाड़ियां सस्ती होने का इंतजार, Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Tata Motors की बिक्री घटी

BRI के विरोध से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, SCO में चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ अकेले खड़े रहा भारत

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

Make in India को मिला ग्लोबल मंच, Maurit Suzuki ने 12 योरपीय देशों में भेजी पहली e VITARA

55 वर्षीय महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, राजस्थान में सामने आया चौंकाने वाला मामला

अगला लेख