Hanuman Chalisa

नाराज मंत्री ने पूछा, क्या धरने पर बैठूं मैं?

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (13:03 IST)
शिवपुरी। जल समस्याग्रस्त मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर को सिन्धु जल आवर्धन योजना से पानी मिलने की परियोजना में देरी से परेशान स्थानीय विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने नाराज होकर अधिकारियों से पूछा कि क्या अब उन्हें भी धरने पर बैठना पड़ेगा?
 
सिंधिया शनिवार को शिवपुरी में इस कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इस दौरान कंपनी के  अधिकारियों द्वारा बहाने बताए जाने लगे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने साफ-साफ शब्दों  में कहा कि बहानेबाजी बहुत सालों से देख रही हूं तथा अब क्या मुझे भी धरने पर बैठना पड़ेगा?
 
शिवपुरी शहर में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से पानी की समस्या विकराल रूप लेती गई  है।इस समस्या को हल करने के लिए मणिखेड़ा अटल सागर बांध से सिन्धु जल आवर्धन योजना  के तहत शिवपुरी शहर को पानी दिलाने का ठेका 9 वर्ष पूर्व हुआ, जो बीच-बीच में बढ़ता गया।  64 करोड़ की यह परियोजना धीरे-धीरे 112 करोड़ से अधिक तक पहुंच गई लेकिन इसका पूरा  काम नहीं हो पाया। सिंधिया लगातार इस काम की निगरानी कर रही हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख