महाभारत के अनुसार ऐसे कार्यों से द्वार पर खड़े हो जाते हैं यमराज

अनिरुद्ध जोशी
हिन्दू शास्त्रों में कहा गया है कि वैसे तो पाप से कोई भी अछूता नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे पाप है जिन पर ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा आप धीरे-धीरे मौत के नजदीक पहुंच जाएंगे। अत: प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में मन, वचन, कर्म से एक रहना चाहिए। इस पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे कई लोग है जिनके पाप उजागर हो जाते हैं और कुछ के नहीं। जिनके उजागर नहीं होते तो इसका यह मतलब नहीं कि वे बचे हुए हैं।
 
 
सभी को अपने कर्मों के अच्छे या बुरे परिणाम भुगतने ही होते हैं। धर्म शास्त्र महाभारत में व्यावहारिक जीवन से जुड़े ऐसे ही पाप कर्म बताए गए हैं। जिनको करने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है और ऐसे पापों का बढ़ना ही अंत का कारण बनता है। अर्थात द्वार पर यमराज को खड़ा देखना। जानिए...
 
 
- शराब पीना
- शराब बेचना
- चुगली करना
- गर्भ हत्या करना
- क्रूर स्वभाव वाला
- जहर देना
- धर्म या ईश्वर का विरोध
- वेद की बुराई करना
- हथियार बनाना या बेचना
- गुरु की स्त्री से संबंध
- परायी स्त्री को बुरी नजर से देखना
- परायी स्त्री से बुरा व्यवहार या संबंध बनाना
- वाचालता या बकवास करना
- खुद के शरीर के प्रति लापरवाह
- मित्र के साथ विश्वासघात करना
- घर में आग लगाना या कलह करवाना
- शक्तिशाली होते हुए किसी के द्वारा रक्षा की मांग करने पर भी उसके साथ हिंसा करना।
 
 
दूसरों में दोष निकालने के बजाय खुद की कमियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कई तरह की परेशानियों से घिर जाते हैं। जो भी लोग खुद को निर्दोष या निष्पाप समझ रहे हैं उन्हें जरा खुद के भीतर भी झांक लेना चाहिए। जो व्यक्ति खुद के गुण या अवगुण नहीं देख पाता है वह भी पाप की श्रेणी में ही आता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Astro prediction: 4 जून 2024 को किस पार्टी का भाग्य चमकेगा, क्या बंद है EVM में

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Bhaiyaji sarkar: 4 साल से सिर्फ नर्मदा के जल पर कैसे जिंदा है ये संत, एमपी सरकार करवा रही जांच

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Bada Mangal : इस शुभ योग में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, जानें क्यों मनाते हैं?

Chanakya niti : अपने बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा तो चाणक्य की ये बात भी मान लें, वर्ना पछताएं

26 मई 2024 : आपका जन्मदिन

26 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

अगला लेख