Hanuman Chalisa

खुशहाल मैरिज लाइफ जीना है तो द्रौपदी की ये 12 बातें हमेशा याद रखें

अनिरुद्ध जोशी
महाभारत की महिलाओं में कुंती के बाद यदि सबसे ज्यादा कोई समझदार और अनुभवी थीं तो वह द्रौपदी थीं। द्रौपदी के व्यक्तित्व और चरित्र महाभारत और अन्य ग्रंथों में उत्तम माना गया। ऐसे बहुत से मौके थे जबकि द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की तरह पांडवों को कई महत्वपूर्ण सलाह दी और उनका जीवन के हर मोड़ पर सहयोग किया। द्रौपदी को अनुभवी जानकर कई महिलाएं उनसे सीख लेती थी। ऐसा ही एक किस्सा भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा से जुड़ा हुआ है। जब सत्यभामा ने द्रौपदी से मैरिज लाइफ में सुखी रहने का रहस्य पूछा। the secrets of a happy married life, as told by Draupadi to Satyabhama.
 
 
एक दिन की बात है, पांडव और संत लोग आश्रम में बैठे थे। उसी समय द्रौपदी और सत्यभामा भी आपस में मिलकर एक जगह बैठी थीं। दोनों ही आपस में बातें करने लगीं।
 
 
सत्यभामा ने द्रौपदी से पूछा- बहिन, तुम्हारे पति पांडवजन तुमसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं। मैं देखती हूं कि वे लोग सदा तुम्हारे वश में रहते हैं, तुमसे संतुष्‍ट रहते हैं। तुम मुझे भी ऐसा  कुछ बताओ कि मेरे श्यामसुंदर भी मेरे वश में रहें।

 
तब द्रौपदी बोली- सत्यभामा, ये तुम मुझसे कैसी दुराचारिणी स्त्रियों के बारे में पूछ रही हो। जब पति को यह मालूम हो तो वह अपनी पत्नी के वश में नहीं हो सकता। तब सत्यभामा ने कहा- तो आप बताएं कि आप पांडवों के साथ कैसा आचरण करती हैं?
 
 
उचित प्रश्न जानकर तब द्रौपदी बोली-
1.सुनो, मैं अहंकार और काम, क्रोध को छोड़कर बड़ी ही सावधानी से सब पांडवों की स्त्रियों सहित सेवा करती हूं।
2.मैं ईर्ष्या से दूर रहती हूं। मन को काबू में रखकर कटु भाषण से दूर रहती हूं।
3.किसी के भी समक्ष असभ्यता से खड़ी नहीं होती हूं।
4.बुरी बातें नहीं करती हूं और बुरी जगह पर नहीं बैठती।
5.पति के अभिप्राय को पूर्ण संकेत समझकर अनुसरण करती हूं।
6.देवता, मनुष्य, सजा-धजा या रूपवान कैसा ही पुरुष हो, मेरा मन पांडवों के सिवाय कहीं नहीं जाता।
7.उनके स्नान किए बिना मैं स्नान नहीं करती। उनके बैठे बिना स्वयं नहीं बैठती।
8.जब-जब मेरे पति घर में आते हैं, मैं घर साफ रखती हूं। समय पर भोजन कराती हूं।
9.सदा सावधान रहती हूं। घर में गुप्त रूप से अनाज हमेशा रखती हूं।
10.मैं दरवाजे के बाहर जाकर खड़ी नहीं होती हूं।
11.पतिदेव के बिना अकेले रहना मुझे पसंद नहीं।
12.साथ ही सास ने मुझे जो धर्म बताए हैं, मैं सभी का पालन करती हूं और सदा धर्म की शरण में रहती हूं।

@कॉपीराइट वेबदुनिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि की खास साधना और पूजा विधि, जानें जरूरी नियम और सावधानियां

मकर राशि में बना बुधादित्य और लक्ष्मी योग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अचानक धन

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की दस महाविद्याएं और उनका महत्व

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि में मां कालिका की यह साधना क्यों मानी जाती है खास? जानिए रहस्य

Rath Saptami 2026: रथ सप्तमी का अर्थ, आरती, पूजा विधि, चालीसा और लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

22 January Birthday: आपको 22 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जनवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

नर्मदा परिक्रमा का क्या है महत्व, कितने दिन चलना पड़ता है पैदल

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, बुद्धि और ज्ञान का खुल जाएगा ताला

बसंत पंचमी का अर्थ, सरस्वती पूजा विधि, आरती और लाभ | Basant panchami aarti puja vidhi labh

अगला लेख