Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना सरकार, कांग्रेस की हालत और बुरी

Webdunia
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (17:29 IST)
नई दिल्ली। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक बार ‍फिर भाजपा और शिवसेना की सरकार बन सकती है। कांग्रेस के गठबंधन को इस बार पहले की तुलना में और कम सीटें मिलती दिख रही हैं।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव, 24 को चुनाव परिणाम
 
महाराष्ट्र में इस बार भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 205 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज चैनल के शनिवार को जारी सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-एनसपी गठबंधन की स्थिति पहले से ज्यादा खराब होती दिख रही है। इस गठबंधन को करीब 55 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य की झोली में 28 सीटें जा सकती हैं।
 
वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 30 प्रतिशत। वोट के मामले में भी दोनों के बीच 16 प्रतिशत का अंतर है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की सबसे बड़ी गांठ ?
 
सर्वे के मुताबिक यदि भाजपा और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ती हैं तो भी भाजपा को नुकसान नहीं होगा। अकेले लड़ने की स्थिति में भाजपा को 144 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ऐसी स्थिति में शिवसेना को नुकसान होगा। उसे पिछली बार की तुलना में 24 सीटों का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में शिवसेना के पास 39 सीटें हैं। किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत होगी।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की सबसे बड़ी गांठ ?
 
वहीं अलग-अलग लड़ने की स्थिति में कांग्रेस और एनसीपी को भी नुकसान होगा। संयुक्त रूप से लड़ने पर जहां उन्हें 55 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं अलग होकर लड़ने में कांग्रेस (21) और एनसीपी (20) 41 सीटों पर ही सिमट जाएंगे। ऐसी स्थिति में अन्य का फायदा होगा, जिनके खाते में 664 सीटें जा सकती हैं।
 
महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति : 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन की सरकार है। 2014 में भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 तथा अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 20 सीटें मिली थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

TMC में बगावत के बीच सायोनी घोष पर सबकी नजर, ममता की सबसे करीबी सांसद क्यों बनीं चर्चा का केंद्र?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला

क्यों हो रहा है स्वीडन में किशोरों को जेल भेजने पर विचार?

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन मामले में आज क्या हो सकता है? तीन संभावनाओं पर टिकी नजर

क्या TMC और NCP लौटेंगे कांग्रेस में? BJP के खिलाफ महागठबंधन 2.0

अगला लेख