बड़ा सवाल, भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे या अलग-अलग

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (16:15 IST)
मुंबई। इस साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से ये सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि क्या भाजपा और शिवसेना एकसाथ चुनाव लड़ेंगे या 2014 की तरह चुनाव से पहले ही अलग हो जाएंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में तनाव की स्थिति बन सकती है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी गिरीश महाजन का कहना है कि अगर भाजपा महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ती है तो वह 288 सीटों में से 160 सीटें (बहुमत) जीतेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारा पहला विकल्प शिवसेना के साथ गठबंधन को बरकरार रखना होगा।

भाजपा ने 2014 में अपने दम पर 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 122 और शिवसेना ने 63 सीटें हासिल की थीं। चुनाव बाद दोनों ने मिलकर सरकार बनाई। हालांकि दोनों दलों ने 2019 का लोकसभा चुनाव समान सीटों पर लड़ा।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित महाराष्ट्र के पार्टी नेताओं के साथ मुंबई में एक बैठक की, लेकिन सहयोगी शिवसेना से दूर रहे। अपनी मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने मालाबार हिल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास 'वर्षा' का भी दौरा किया।

रविवार शाम को शाह ने सोलापुर में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले फडणवीस की 'महाजनदेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन के दौरान एक रैली को संबोधित किया। विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कई विधायक और नेता हाल के हफ्तों में भाजपा या शिवसेना में शामिल हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख