महाराष्‍ट्र चुनाव : भाजपा ने एकनाथ खडसे की बेटी को दिया टिकट

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (09:35 IST)
मुंबई। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों 2019 के लिए शुक्रवार को चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में 7 उम्मीदवारों के नाम है। पार्टी से नाराज चल रहे एकनाथ खडसे को मनाने के लिए उनकी बेटी रोहिणी खडसे को टिकट दिया गया है। 

ALSO READ: दिग्गज भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने भरा नामांकन, लिस्ट में नाम नहीं होने से नाराज
मुक्ताईनगर से रोहिणी खडसे को टिकट दिया गया है। कटोल से चरण सिंह ठाकुर, तुमसर से प्रदीप पडोले, नासिक ईस्ट से राहुल धकले, बोरिवली से सुनिल राणे, घाटकोपर ईस्ट से पराग शाह और कोलाबा से राहुल नार्वेकर चुनाव मैदान में होंगे।

विनोद तावड़े का टिकट कटा : भाजपा ने इस बार कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर बोरीवली सीट से सुनील राणे को खड़ा किया है।

इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 125 उम्मीदवार, बुधवार को 15 और गुरुवार को 4 उम्मीदवारों की तीन सूचियों को जारी किया था। इस तरह से भाजपा अब तक 151 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

क्या बोले एकनाथ खडसे : वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने हाल ही में निर्दलीय नामाकंन भरा था। उनके NCP में जाने की खबरें भी उड़ रही थी। उन्होंने कहा कि मैं पिछले एक साल से शरद पवार से नहीं मिला हूं, इस दौरान मेरी उनसे कोई बात भी नहीं हुई है। मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में झूठी खबरें क्यों फैलाई जा रही है। 

ALSO READ: विधानसभा चुनाव के टिकट बंटते ही महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस में बड़ी बगावत

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसपर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के 2 और घटकों ने अलगाववाद त्यागा : अमित शाह

पैंट में ही पॉटी कर देता था चोर, पकड़ने के लिए पुलिस ने निकाला यह रास्ता

Gold Rate Today: सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 91,000 के पार पहुंचे दाम

Saurabh Murder Case : मेरठ जेल में बंद मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील

अगला लेख