दिग्गज भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने भरा नामांकन, लिस्ट में नाम नहीं होने से नाराज

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (18:55 IST)
मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने मंगलवार को अपना नामांकन भर दिया। भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में नाम नहीं होने से वह नाराज बताए जा रहे हैं। खडसे ने कहा कि मेरा नाम लिस्ट में नहीं है पर मुझे टिकट मिलने की संभावनाएं अभी भी बरकरार है।

ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 125 उम्मीदवार घोषित किए
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह सीट भाजपा के पास रहेगी या शिवसेना के पास, मैं केवल यह जानता हूं कि पिछले 42 सालों से मैं भाजपा के प्रति वफादार रहा हूं।
 
खडसे ने कहा कि ईमानदार होना यदि गुनाह है तो हां, मैं क्रिमिनल हं। पिछले 25 सालों में प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडेजी के समय से मैं महाराष्ट्र भाजपा में निर्णय लेने वाली संस्थाओं का मैं सदस्य रहा हूं। मैंने अन्य लोगों के टिकट तय किए।
 
उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्व. गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पारली सीट से चुनाव लड़ेंगीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख