महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस के 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, पृथ्वीराज चव्हाण कराद दक्षिण से लड़ेंगे चुनाव

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (08:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का है जिन्हें कराद दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया। इसी के साथ ही चव्हाण के सतारा लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की अटकलों पर विराम लग गया है।
 
इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था। उनको को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र धीरज देशमुख और सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है।
 
पार्टी अब तक कुल 103 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

उफान पर नदियां, सड़कें लबालब, जानिए कहां कैसा है मौसम?

मध्यप्रदेश में दुकानों और कारखानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी महिलाएं

अमरनाथ यात्रा : पहलगाम जा रही 4 बसों में टक्कर, 36 तीर्थयात्री घायल

मेरठ में नगर पालिका कार्यालय में घुसी भैंस, आधे घंटे तक मचाया उत्पात

अमरनाथ यात्रा पयार्वरण में नया मंत्र, बोल बम, यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम

अगला लेख