सोनिया गांधी के लोग राहुल के खिलाफ हैं, संजय निरुपम का सनसनीखेज आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (12:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज संजय निरुपम शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में साजिश चल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से जुड़े लोगों को अलग-थलग किया जा रहा है। 

ALSO READ: संजय निरुपम के बागी बोल, लगता है कांग्रेस छोड़ने का समय दूर नहीं...
निरुपम ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोनिया गांधी के लोग राहुल के खिलाफ हैं। इसीलिए उनसे (राहुल) जुड़े लोगों को अलग-थलग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी छोड़ूंगा, लेकिन इस तरह की बातें पार्टी में लगातार होती रहेंगी, मैं पार्टी में लंबे समय तक रह भी नहीं पाऊंगा। 
 
उन्होंने एक बार फिर कहा कि वे चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ट्‍वीट कर निरुपम ने कहा था कि लगता है कि कांग्रेस छोड़ने का वक्त करीब आ रहा है। टिकट वितरण पर नाराजी जताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने एक व्यक्ति के नाम की टिकट के लिए सिफारिश की थी, लेकिन उसे भी टिकट नहीं मिला। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख