Hanuman Chalisa

शिवसेना 10 रुपए में खाना देगी, 1 रुपए में दवाई

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (12:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शिवसेना ने 10 रुपए में खाना और एक रुपए में दवाई देने का वादा किया है।
 
शनिवार सुबह मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमने अब तक जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है। हमारी कोशिश रहेगी कि गरीबों को 1 रुपए में दवाइयां मिलें और 10 रुपए में भरपेट खाना।
ALSO READ: आदित्य ठाकरे की लोकप्रियता से मतदाताओं को लुभा पाएगी शिवसेना!
उन्होंने कहा कि 10 रुपए में खाना देने की घोषणा राज्य की तिजोरी को ध्यान में रखकर की गई है। उद्धव ने कहा कि मैं सोच-समझकर ही वचन देता हूं। इस अवसर पर वर्ली से उम्मीदवार और शिवसेना के उपप्रमुख आदित्य ठाकरे और वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थे। 
ALSO READ: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शिवसेना के 'युवराज' आदित्य ठाकरे
किसानों की बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस, एनसीपी समेत अन्य पार्टियों को आज किसानों की याद आ रही है जबकि हमारे लिए तो भूमिपुत्रों का मुद्दा पहले से ही था। उन्होंने कहा कि मैं किसानों को कर्ज मुक्ति का वचन देता हूं।
 
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उसके नेता शिंदे कहते हैं कि हम थक गए हैं। आप ही बताइए क्या थके हुए लोग आपकी परेशानियों को दूर कर पाएंगे?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख