कांग्रेस का इतिहास टूटे वादों से भरा पड़ा, हिमाचल की जनता से धोखा हुआ

अनुराग ठाकुर ने साधा हिमाचल की सरकार पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (16:37 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को मुंबई में कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाया कि पार्टी का इतिहास टूटे वादों से भरा पड़ा है और हिमाचल प्रदेश के लोग उसे सत्ता में लाकर इसकी कीमत चुका रहे हैं। महाराष्ट्र मे 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते भाजपा के प्रचार अभियान के लिए अनुराग राज्य में मौजूद हैं।ALSO READ: कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्‍यमंत्री? एकनाथ शिंदे दौड़ से लगभग बाहर
 
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि वे महाराष्ट्र को बचाना चाहते हैं तो महायुति को वोट दें। भाजपा नेता ने पत्रकारों से बात करते हुए महायुति द्वारा किए गए विकास का उल्लेख किया और कहा कि ईमानदार शासन और निरंतर प्रगति चाहने वालों के लिए यह एकमात्र विकल्प है।ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में बवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने मारी कार्यकर्ता को लात, वीडियो हुआ वायरल
 
कांग्रेस ने किए झूठे वादे : उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के नागरिकों का विकास करने के वास्ते गारंटियों की लंबी सूची के साथ सत्ता में आई थी और इसके शासन के कई महीनों बाद भी लोग इन वादों के बारे में सोच रहे हैं कि ये कब पूरे होंगे? अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसी एक भी पार्टी नहीं है जिसे कांग्रेस ने कभी धोखा नहीं दिया हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास टूटे वादों और झूठे आश्वासनों से भरा पड़ा है और इस बार हिमाचल प्रदेश इसकी कीमत चुका रहा है।ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : ठाणे में 746 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने घर से किया मतदान
 
300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा झूठा निकला : उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सब्सिडी वाली बिजली, महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, सस्ता दूध और रोजगार सृजन का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन कांग्रेस के शासन के कुछ महीनों बाद ही हिमाचल के लोग हैरान हैं कि ये वादे कहां चले गए? ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसकी सरकार ने बिजली की खपत पर कर लगाकर भाजपा की 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना को भी रोक दिया।
 
कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया था जिससे राज्यभर की 23 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने का दावा किया गया था, लेकिन ठाकुर ने दावा किया कि जमीनी स्तर पर 1 भी रुपया नहीं मिला है।
 
उन्होंने कहा कि यह उन महिलाओं के साथ एक क्रूर मजाक के अलावा कुछ नहीं है जिन्होंने उन पर भरोसा किया था। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि उत्तरी राज्य में 5 लाख नौकरियां सृजन करने का कांग्रेस का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है और यह सिर्फ कागजों पर लिखी बातें हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

अगला लेख