Exit Poll : वोटिंग खत्म होने के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, मोहन भागवत से की मुलाकात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (22:03 IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी संघ मुख्यालय में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि फडणवीस करीब 15 से 20 मिनट तक संघ मुख्यालय में रहे।
ALSO READ: Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के जो रुझान सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर के मुताबिक राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। दूसरी ओर कुछ पोल के परिणाम ऐसे भी हैं, जिससे सरकार बनने को लेकर असमंजस और गहरा गया है।
 
इससे पहले दिन में फडणवीस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पश्चिमी नागपुर में वोट डाला। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति या एमवीए? Exit Poll के बाद बढ़ा असमंजस
सूत्रों ने बताया कि आरएसएस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए व्यापक प्रचार किया था।  इनपुट एजेंसियां  Edited by : sudhir sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

अगला लेख