Publish Date: Mon, 21 Oct 2024 (15:17 IST)
Updated Date: Mon, 21 Oct 2024 (15:25 IST)
ये आरोप लगाए खरगे ने : खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भाजपा, महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। 20,000 किसानों ने आत्महत्या की, खेती में धन आवंटन की भारी कटौती की गई, 20,000 करोड़ रुपए के जल ग्रिड का वादा झूठा निकला, महाराष्ट्र को सूखामुक्त बनाने का वादा जुमला है, अन्नदाता को मुआवजा देने से इंकार कर दिया गया, लेकिन बीमा कंपनियों पर 8000 करोड़ रुपए की बौछार की गई।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मनोज जरांगे पाटिल बन सकते हैं बड़ा फैक्टर?
निर्यात प्रतिबंध से सोयाबीन किसानों पर बोझ पड़ा : उन्होंने दावा किया कि निर्यात प्रतिबंध और अत्यधिक निर्यात शुल्क से प्याज और सोयाबीन किसानों पर बोझ पड़ा है तथा कपास और गन्ने के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट से किसान बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को सत्ता से हटाकर ही किसानों का भला होगा। महाराष्ट्र मांगे महापरिवर्तन।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta