Hanuman Chalisa

फडणवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन, साबित करेंगे बहुमत : भाजपा

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2019 (13:03 IST)
मुंबई। भाजपा ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है और भरोसा जताया कि वे राज्य विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।

यहां बातचीत में भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि फडणवीस एक स्थिर और मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने कहा, फडणवीस और अजित पवार के शपथ लेने के साथ ही लोगों के बीच खुशी और सकारात्मकता का भाव है।

उन्होंने कहा, फडणवीस के पास 170 से अधिक विधायकों का समर्थन है और भाजपा सरकार सदन के पटल पर बहुमत साबित करेगी। शेलार ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित करने के लिए नई सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया है।

उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि शनिवार को हुआ शपथ ग्रहण रात के अंधेरे में किया गया। मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख ने कहा, हम आरएसएस स्वयं सेवक हैं, जो सुबह 6 बजे शाखाओं में जाते हैं। हम मानते हैं कि सुबह जो किया जाता है, वह अच्छा होता है।

शिवसेना पर निशाना साधते हुए शेलार ने कहा, रात के अंधेरे में जो किया गया वह कांग्रेस नेता अहमद पटेल से उस कार में मिलने जाना है जिसके शीशे काले थे। उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गत सप्ताह पटेल से मुलाकात करने के बारे में मीडिया में आ रही खबरों के संबंध में यह बात कही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

अगला लेख