rashifal-2026

कांग्रेस का तीखा आरोप, महाराष्ट्र में संविधान की धज्जियां उड़ाकर बनाई गई सरकार

Webdunia
शनिवार, 23 नवंबर 2019 (14:59 IST)
मुंबई। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम में फडनवीस सरकार के गठन की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चोरी-छिपे सरकार बनाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं और 'बेशर्मी की इंतहा' पार की है लेकिन विधानसभा में विश्वास मत के दौरान उसे शिकस्त दी जाएगी।
ALSO READ: राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को दिलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार के लिए प्रक्रिया पूरी करने के वास्ते अधिकृत पार्टी नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल तथा मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य में जिस तरह से सरकार का गठन किया गया है, पार्टी उसकी कड़ी निंदा करती है और विश्वास प्रस्ताव में राकांपा तथा शिवसेना के साथ मिलकर उसे शिकस्त दी जाएगी।
ALSO READ: महाराष्ट्र में 168 विधायकों का समर्थन, मोदी सरकार में मंत्री बनेंगी सुप्रिया सुले
उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह-सुबह देवेंद्र फड़नवीस को बिना बैंड-बाजे के बारात की तरह मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। महाराष्ट्र के इतिहास में शायद पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। इस राजनीतिक घटनाक्रम को राज्य के इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव आएगा तो भाजपा तथा उसका साथ देने वालों को मिलकर शिकस्त देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

शिवमय हुई अयोध्या नगरी, बम-बम भोले से गूंजायमान

महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रोन से निगरानी और तीन लेयर सुरक्षा

गुजरात को मिलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए अहमबाद और उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल

शिवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

गुजरात में 'गुजसीटोक' से हटेंगी आतंकी धाराएं, खत्म होगा लीगल क्लैश

अगला लेख