Maharashtra : नहीं बनी सरकार, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (14:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी उठापटक के बीच राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी है।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा के इंकार के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सरकार बनाने में नाकाम रहे थे।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र के बाद झारखंड में NDA में फूट, LJP का ऐलान 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
 
हालांकि राज्यपाल ने एनसीपी को मंगलवार रात 8.30 बजे तक का समय दिया था। लेकिन, उससे पहले ही राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी।
 
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन डीडी न्यूज ने सूत्रों के हवाले महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की खबर ब्रेक की है। 
 
इस बीच, यह भी खबर है कि यदि रात 8.30 बजे की डेडलाइन से पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है तो शिवसेना इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। शिवसेना की तरफ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा संभालेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

अगला लेख