Hanuman Chalisa

संजय राउत का दावा, BJP से हाथ मिलाने के लिए अजित पवार को किया गया ब्लैकमेल

Webdunia
शनिवार, 23 नवंबर 2019 (16:05 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा से हाथ मिलाने के लिए राकांपा नेता अजित पवार को 'ब्लैकमेल' किया गया। राउत ने कहा कि अजित पवार राकांपा के खेमे में लौट सकते हैं।
ALSO READ: कांग्रेस का तीखा आरोप, महाराष्ट्र में संविधान की धज्जियां उड़ाकर बनाई गई सरकार
उल्लेखनीय है कि भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जबकि अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
राउत ने कहा कि राकांपा नेता धनंजय मुंडे से संपर्क किया गया है। अजित पवार भी लौट सकते हैं (राकांपा के खेमे में)। हमारे पास इस बारे में जानकारी है कि किस तरह अजित पवार को ब्लैकमेल किया गया और जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
मुंडे के बारे में बताया जा रहा है कि वे अजित पवार का समर्थन कर रहे हैं। उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से फडणवीस के संपर्क में थे।
 
मुंडे पर्ली विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी चचेरी बहन एवं भाजपा नेता पंकजा मुंडे को विधानसभा चुनाव में हराया था। राउत ने कहा कि नई सरकार का गठन सुबह 7 बजे हुआ। अंधेरे की आड़ में सिर्फ पाप किए जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख