अबु आजमी को महंगा पड़ा औरंगजेब पर बयान, महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 मार्च 2025 (12:49 IST)
Abu Azmi news in hindi : महाराष्ट्र विधानसभा ने सपा विधायक अबु आसिम आजमी की, मौजूदा बजट सत्र खत्म होने तक सदन की सदस्यता निलंबित की। सदन में महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया। सदन ने प्रस्ताव को पारित कर दिया।
 
क्या बोले थे अबु आजमी? : अबू आजमी ने कहा था कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्‍होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्‍ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्‍ज‍िद बनाकर भेंट की। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता।
 
अबू आजमी ने ये भी कहा था कि औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24% थी और देश सोने की चिड़िया था। औरंगजेब उनके लिए गलत नहीं था। उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। इतिहास में कई गलत चीज़े बताई गई हैं।
 
काम नहीं आई सफाई : बयान पर बवाल मचने पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरुषों के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। हालांकि उनकी सफाई काम नहीं आई और उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।
 
नवनीत राणा ने दिया करारा जवाब : भाजपा नेता और अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि एक विधायक ने महाराष्ट्र में स्टेटमेंट दिया, औरंगजेब ने राजा होने के नाते बहुत अच्छी सेवा की, अच्छे से प्रशासन दिया, उनको याद दिलाना चाहती हूं जिस महाराष्ट्र में आप विधायक हैं, वहां के राजा, सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज थे। तुम्हारे बाप औरंगजेब ने हमारे संभाजी महाराज पर अत्याचार किया। हम लोगों ने तो इतिहास पढ़ा है लेकिन जिन्होंने नहीं पढ़ा, उन लोगों को थिएटर में जाकर छावा पिक्चर देखना चाहिए।
 
नवनीत ने कहा कि तुम्हारे बाप ने हमारे भगवान के साथ, संभाजी महाराज के साथ क्या किया था? मैं इतना ही बोलना चाहूंगी और महाराष्ट्र सरकार से विनती करूंगी कि औरंगाबाद का नाम जिस तरीके से बदलकर संभाजी के नाम पर रखा है, जल्द से जल्द जो कब्र औरंगाबाद में औरंगजेब की है, उसे उखाड़कर फेंक दीजिए। जिसे वह कब्र प्यारी हो, अपने घर में सजा ले।'
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पहले पहलगाम पर होनी चाहिए चर्चा, फिर ऑपरेशन सिंदूर पर : CM अब्दुल्ला

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

अगला लेख