Hanuman Chalisa

लोकल ट्रेन में महिला के मोबाइल में धमाका, यात्रियों में हड़कंप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (09:17 IST)
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के ठाणे में एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर एक महिला यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
 
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 12 मिनट पर कलवा स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण उपनगरीय ट्रेन में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
सीएसएमटी रेलवे नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण ट्रेन में धुआं फैल गया और रेलवे कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि कम तीव्रता के धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके से डिब्बे में धुआं भर गया, जिससे कई यात्री उतरने के लिए दरवाजे की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिस महिला के मोबाइल फोन में विस्फोट हुआ उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है। हो सकता है कि बैटरी में खराबी या कोई अन्य तकनीकी समस्या हो। यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय सावधान रहना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta 
Photo : file photo 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख