Hanuman Chalisa

दिवाली पर BMC की मुंबई वालों से अपील, रात 10 बजे तक ही फोड़ें पटाखे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (08:28 IST)
Diwali news in hindi : मुंबई में प्रदूषण का स्तर मध्यम रहने के मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नागरिकों से दिवाली की रात 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की सोमवार को अपील की।
 
नगर निकाय ने मुंबईवासियों से आग्रह किया कि वे कम वायु और ध्वनि प्रदूषण करने वाले पटाखे जलाकर पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाएं।
 
बीएमसी सभी नागरिकों से इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने का आग्रह करती है ताकि दिवाली सभी के लिए सुरक्षित, आनंदमय और पर्यावरण के अनुकूल उत्सव बन सके। देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 पर था जो मध्यम श्रेणी में आता है।
 
बीएमसी ने विज्ञप्ति में कहा कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जबकि वरिष्ठ नागरिकों और हृदय रोगियों को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज वाले पटाखों से बचना चाहिए।
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि पटाखे खुले इलाकों में फोड़े जाने चाहिए, संकरी गलियों या भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं। साथ ही इसमें कहा गया कि सुरक्षा के लिए पानी और रेत हमेशा पास होनी चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख