सीएम फडणवीस ने बताया, नागपुर में क्यों भड़की हिंसा?

फडणवीस ने कहा, छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (14:38 IST)
Nagpur Violence news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नागपुर में हुई हिंसा साजिश प्रतीत होती है और भीड़ ने चुनिंदा घरों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। ALSO READ: दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?
 
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जलाया गया है।
 
इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।
<

My statement in Maharashtra Legislative Assembly on yesterday's #Nagpur incident.
दि. 17 मार्च 2025 रोजी नागपूर येथे घडलेल्या घटनेच्या अनुषंगाने विधानसभेत निवेदन...

(विधानसभा, मुंबई | दि. 18 मार्च 2025) #Maharashtra #MahaBudgetSession2025 pic.twitter.com/MMXlfDiGxp

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 18, 2025 >
विधानसभा में फडणवीस ने कहा कि हिंसा में तीन पुलिस उपायुक्तों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि भीड़ ने चुनिंदा घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यह (हमला) एक पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि यह एक खास समुदाय को निशाना बनाने की साजिश थी।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

जल गंगा संवर्धन अभियान में उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

ट्रंप का बड़ा बयान, चीन से हुई ट्रेड डील, भारत के साथ होने वाला है बहुत बड़ा व्यापार समझौता

खाकी वर्दी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी बोले महिलाएं हमारी मां - बहन

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम में करेंगे "एमपी राइज 2025" का शुभारंभ

अगला लेख