Hanuman Chalisa

पालघर में एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़ा गया कंपनी प्रतिनिधि, लोगों ने पीटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 जुलाई 2025 (22:45 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) को एक इमारत की लिफ्ट में पेशाब करते पकड़े जाने के बाद लोगों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को विरार के बोलींज इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत की है और कंपनी प्रतिनिधि की हरकत लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
इस घटना का एक वीडियो कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने लिफ्ट से बदबू आने की शिकायत की थी। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने पहले इधर-उधर देखा और फिर लिफ्ट के एक कोने में पेशाब कर दिया।
 
कुछ देर बाद जब वह प्रतिनिधि दोबारा वहां आया तो कई गुस्साए निवासियों ने उसे पकड़ लिया। उससे तीखी बहस के बाद निवासियों ने कथित रूप से कंपनी प्रतिनिधि की पिटाई कर दी और फिर उसे बोलींज थाने ले गए। घटना की पुष्टि करते हुए बोलींज थाने के एक अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि हमें निवासियों से एक कंपनी प्रतिनिधि के खिलाफ लिफ्ट में पेशाब करने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर जमा कर दिए गए हैं। हम कंपनी प्रतिनिधि की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज पोस्ट की और इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
पुलिस ने निवासियों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। अधिकारी ने कहा कि कंपनी प्रतिनिधि का कृत्य बेहद आपत्तिजनक था लेकिन हिंसा का सहारा लेने के बजाय तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

क्या विनाशकारी सिद्ध होगा इस बार एल नीन्यो?

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोग जिंदा जले

Weather Update : कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

अगला लेख