गूगल मैप्स ने गलत दिशा में मोड़ा, खाई में गिरी कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 जुलाई 2025 (14:53 IST)
Mumbai news in hindi : नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया।
 
बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बे ब्रिज जाने के बजाय गूगल मैप्स के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई।
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया।
 
घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव को दी जन्मदिन की बधाई

गाजा में अकाल पड़ने का खतरा, इसराइल ने की सीजफायर की घोषणा

पुणे में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, मादक पदार्थ जब्त, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

पाकिस्तान नहीं अब चीन है भारत की सबसे बड़ी चुनौती, क्यों बदलनी होगी रणनीति?

सतना में मिला देश का सबसे गरीब, सालाना आय 3 रुपए, प्रशासन ने जारी किया सर्टिफिकेट

अगला लेख