Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 (15:11 IST)
Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 (15:18 IST)
Fire in Train : महाराष्ट्र के वर्धा-सिंधी रेलवे के पास GT एक्सप्रेस के पार्सल कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक नागपुर से वर्धा जा रही ट्रेन में आज सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। आग पर काबू पा लिया गया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगी से आग की लपटें निकल रही है। ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आग से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रेन से पार्सल डिब्बे को अलग कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta