Hanuman Chalisa

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, लाडकी बहिन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

महाराष्‍ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (11:39 IST)
ladki bahin yojana : महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया पूरी करने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। जुलाई 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत 2.25 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए मिलते हैं।
 
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए एक वेब पोर्टल पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उनसे अनुरोध है कि वे अगले दो महीनों में ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है और योजना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र महिलाओं को नियमित लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी को इसे पूरा करना चाहिए। यह प्रक्रिया भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी उपयोगी होगी।
<

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना : पारदर्शकतेला सर्वोच्च प्राधान्य !

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेतील सर्व लाभार्थी भगिनींसाठी https://t.co/gBViSYZxcm या वेब पोर्टलवर e-KYC सुविधा उपलब्ध करून देण्यात आली आहे. योजनेच्या सर्व लाभार्थी भगिनींनी आजपासून पुढील २ महिन्यांच्या आत…

— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) September 18, 2025 >
गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र की फडणवीस सरकार मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के माध्यम से 21 से 65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1,500 रुपए की मासिक सहायता प्रदान करती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख