Hanuman Chalisa

सलमान खान को फिर मिली धमकी, 5 करोड़ रुपए की मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 5 नवंबर 2024 (10:17 IST)
Salman khan threat : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक और धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की है। पुलिस धमकी देने वाले का पता लगा रही है और उसने सलमान खान के लिए सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिया है। ALSO READ: युवती ने दी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी वाला यह संदेश मुंबई पुलिस की हेल्पलाइन पर आया है और एक अधिकारी को आधी रात के समय यह संदेश दिखा। धमकी देने वाले ने व्यक्ति ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है।
 
संदेश में कहा गया, 'सलमान खान को अगर जिंदा रहना है तो उसे हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में आकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अब भी सक्रिय है।'
 
लॉरेंस बिश्नोई हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में जेल में बंद है। 12 अक्टूबर को मुंबई में हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे इसी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी थे और उनकी हत्या के सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख