Hanuman Chalisa

Maharashtra Cabinet Expansion : CM फडणवीस की टीम तैयार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी List

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (19:32 IST)
maharashtra cabinet expansion full list  : महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया। इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
ALSO READ: Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद फिर हिन्दुत्व की राह पर उद्धव की शिवसेना, हनुमान मंदिर की रक्षा के लिए आई आगे
राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी। नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।
 
शपथ लेने विधायक 
1.चंद्रशेखर बावनकुले : बीजेपी
2.राधाकृष्ण विखे पाटिल : बीजेपी
3. हसन मुशरिफ : एनसीपी
4. चंद्रकांत पाटिल : बीजेपी
5. गिरीश महाजन : बीजेपी
6. गुलाब राव पाटिल : शिवसेना
7. गणेश नाईक : बीजेपी
8. दादा भूसे : शिवसेना
9. संजय राठौर : शिवसेना
10. धनंजय मुंडे : एनसीपी
11. मंगल प्रभात लोढ़ा : बीजेपी
12. उदय सावंत : शिवसेना
13. जय कुमार रावल : बीजेपी
14. पंकजा मुंडे : बीजेपी
15. अतुल सावे : बीजेपी
16. अशोक यूइके : बीजेपी
17. शंभुराज देसाई : शिवसेना
18. आशीष शेलर : बीजेपी
19. दत्तात्रेय भरने, एनसीपी
20. अदिति तटकरे : एनसीपी
21. शिवेंद्र राजे भोसले : बीजेपी
22. माणिक राव कोकाटे : एनसीपी
23. जय कुमार गोरे
24. नरहरी झिरवाल : एनसीपी
25. संजय सावकरे : बीजेपी
26. संजय शिरसाट : शिवसेना
27. प्रताप सरनाईक : शिवसेना
28. भारत गोगावले : शिवसेना
29. मकरंद जाधव-पाटिल : एनसीपी
30. नितेश राणे : बीजेपी
31. आकाश फुंडकर : बीजेपी
32. बाबासाहेब पाटिल : एनसीपी
33. प्रकाश अबितकर : शिवसेना
34. माधुरी मिसाल : बीजेपी
35. पंकज भोयर : बीजेपी
36. आशीष जायसवाल : शिवसेना
37. मेघना बोर्डिकर : बीजेपी
38. इंद्रनील नाइक : एनसीपी
39. योगेश कदम : शिवसेना
 Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख